सिंहदेव बहुत ज्ञानी हैं, लेकिन उन्हें इसी जन्म की बात करनी चाहिए…

Date:

रायपुर। रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के उस बयान पर कटाक्ष किया है जिसमें उन्होंने (सिंहदेव)कहा था कि सौ जन्मों में भी भाजपा नहीं जाऊंगा। इस पर बृहस्पति सिंह ने कहा कि सरगुजा महाराज बहुत ज्ञानी हैं, लेकिन उन्हें इस जन्म की बात करनी चाहिए। अगले जन्म में कौन क्या होगा, यह कोई नहीं बता सकता। सौ जन्मों की बात तो कोई अज्ञानी व्यक्ति बता सकता है।

बृहस्पति सिंह ने ‘छत्तीसगढ़Ó से चर्चा में कहा कि श्री सिंहदेव को लेकर उन्होंने कोई भी गलत बात नहीं कही है। वो हमारे महाराजा हैं। मैंने कहा था कि महाराजा को भाजपा के लोग टारगेट कर रहे हैं। यह कोई गलत बात नहीं है। ग्वालियर महाराजा को भाजपा के लोग गुमराह कर अपने साथ ले गए। पटियाला महाराजा भी भाजपा के बहकावे में आकर कांग्रेस से अलग हो रहे हैं।

बृहस्पति सिंह ने कहा कि सरगुजा महाराजा को भी टारगेट करने की कोशिश की गई थी लेकिन भाजपा के लोग नाकाम रहे। सरगुजा महाराज बहुत ज्ञानी और सुलझे हुए हैं। विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर बृहस्पति सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश थी कि छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान राहुल गांधीजी के प्रवास में एक-दो जिला और जोड़ दिया जाए। पुनियाजी के माध्यम से अपनी बात कहना चाह रहे थे लेकिन वो लखनऊ में हैं। प्रियंका गांधीजी का उत्तर प्रदेश दौरा चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पुनियाजी के पीए के पास अपनी बातें रख दी हैं और यह राहुलजी तक पहुंच जाएंगी। वैसे भी मिर्जापुर और लखनऊ में प्रियंकाजी का आना हो रहा है। हमारे इलाके से मिर्जापुर 4 घंटे का रास्ता है। हम लोग ही वहां का काम देख रहे हैं। यह बात वहां भी रखी जा सकती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related