छत्तीसगढ़ के ​किसान की बेटी बनेगी पायलट, हाई स्कूल से संजोया था सपना, साबित कर दिखाई सपनों की उड़ान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धमतरी। छत्तीसगढ़ के एक और बेटी ने इतिहास रच दी है। किसान की बेटी ने अपने सपनों की उड़ान को सच साबित कर दिया है। उसकी सफलता इतनी बड़ी है कि पूरे परिवार के साथ पूरा गांव उत्साहित है। धमतरी जिले के भरंवमरा की रहने वाली बेटी रूद्राणी साहू का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में चयन हुआ है। रूद्राणी ने हाई स्कूल से एक सपना संजोया था किस उसे पायलट बनना है।

अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसने पूरी लगन और मेहनत से रास्ता बनाया और आज अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार की बेटी का सपना इतना बड़ा था, उसके परिजनों का स्वीकार कर पाना उतना ही असहज था। लेकिन कहा जाता है, ‘जहां चाह, वहीं राह’।

रूद्राणी ने अवसर को समझा, मेहनत की और अपना रास्ता उसने खुद चुना, जिसकी वजह से आज वह भारत सरकार की उस संस्थान का हिस्सा बन पाई है, जहां कदम रखना भी किसी सपने से कम नहीं है। गांव के ही स्कूल से उसने प्राथमिक, हाई और हायर सेकेंड्री की शिक्षा प्राप्त की है। आज महंगे स्कूलों में पढ़ने के बावजूद भी युवाओं को कैरियर और नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। यह इस बात को साबित करता है कि बेहतर करने के लिए खुद के भीतर ललक, लगन, मेहनत की क्षमता, आत्मविश्वास और ईमानदारी का होना जरुरी है। शिक्षा बिल्डिंग या पैसों के दम पर नहीं मिलती।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...