निर्भया जैसी दरिदंगी, रेप के बाद युवती को लोहे के छड़ से किया हमला, हालत बेहद नाजुक, एक आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई : निर्भया कांड पूरा देश को हिलाकर रख दिया था। ठीक वैसे एक दिल दहला देने वाला घटना मुंबई से सामने आया है। जहां 30 साल की युवती के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की गई है। युवती की रेप के बाद उसके शरीर की निजी अंगों में लोहे के छड़ से हमला किया गया है। मामले में पुलिस ने अबतक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के होश आने के बाद ही उसका बयान लिया जाएगा।घटना मुंबई के साकीनाका का है, जहां टेंपो के अंदर युवती के साथ रेप किया गया और फिर उसपर लोहे के छड़ से हमला किया गया। यह घटना निर्भया कांड की याद दिलाती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की ​पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला का नगर निगम ​संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related