UP: बीच सड़क BJP मंडल अध्यक्ष को महिला ने पीटा, नौकरी के नाम पर ऐंठे थे 1 लाख 75 हजार रुपए

Date:

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला, भाजपा कार्यकर्ता को बीच सड़क पिटती हुई नजर आ रही है। वीडियो में पिटते दिख रहे भाजपा नेता पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता से नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि महिला के बेटे जो कि पार्टी का ही कार्यकर्ता है उससे नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूले थे वहीं काफी दिन बीत जाने पर जब पीड़ित परिवार ने बीजेपी नेता से अपना पैसा वापस मांगा तो करीब डेढ़ साल बाद भी पैसे वापस नहीं किये। इसी बात से नाराज कार्यकर्ता की मां बौखला गयी उसने बीच सड़क भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी। भाजपा नेता की पिटाई का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें, पूरा मामला बाराबंकी के त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बीच सड़क पर त्रिवेदीगंज के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा की महीला ने पिटाई कर दी। वीडियो में दलित महिला मंडल अध्यक्ष की पिटाई करती दिखाई दे रही है। आरोप है कि मंडल अध्यक्ष ने करीब डेढ़ साल पहले महिला के लड़के को सरकारी नौकरी कस्तूरबा विद्यालय में दिलाने के नाम पर एक लाख 75 हजार रुपए मांगे थे।

एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें महिला प्यारा देवी और उसका बेटा मुकेश गैतम लगातार मंडल अध्यक्ष से अपना पैसा वापस देने की बात कहते सुनाई दे रहे थे। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष द्वारा उन्हें एक चेक काट के दिया गया लेकिन खाते में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसी बात से महिला काफी नाराज थी। जिसके बाद महिला ने मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है इससे पहले पीड़ित मुकेश गौतम ने पूरे घटना की जानकारी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को दी थी।

कांग्रेस और सपा हमलावर

वहीं इस मामले पर अब राजनीति गर्माने लगी है। मामले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ‘नौकरी दिलाने के लिए बाराबंकी भाजपा के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने पैसा लिया। ना नौकरी दिया, ना पैसा, भाजपा वाले गजब फ्रॉड हैं।’

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related