हाईकोर्ट ने Love Jihad कानून के कुछ प्रावधानों पर लगाई रोक…जानिए कब नहीं गिरफ्तार होगा आरोपी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। लव जिहाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में इसपर रोक लगाने के लिए कानून बनाए हैं। इनमें से एक राज्य गुजरात भी है। लेकिन इस बीच गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court)) ने गुरुवार को लव जिहाद पर अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने राज्य के लव जिहाद कानून की कुछ धाराओं पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक यह साबित नही हो जाता है कि लड़की को धोखा देकर फंसाया गया है तब तक एफआईआर (FIR) नहीं होनी चाहिए।

love_jihad

बता दें कि मार्च में बजट सत्र के दौरान गुजरात की रुपाणी सरकार ने धर्म स्वातंत्र्य (धार्मिक स्वतंत्रता) विधेयक में संशोधन को पेश किया था। जिसके मुताबिक गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलिजन एक्ट-2003 के जरिये गुजरात में शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन कराना एक बड़ा अपराध होगा। राज्यपाल देवव्रत से लव जिहाद कानून को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री रूपाणी ने इसे 15 जून से लागू करने का ऐलान किया था। इस कानून के मुताबिक अपना धर्म छुपाकर कोई अगर शादी करता है तो उसके दोषी पाए जाने पर अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान रखा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related