मोहला-मानपुर-चौकी का मुख्यालय मोहला और सारंगढ़-बिलाईगढ़ का मुख्यालय सारंगढ़ में होगा : मुख्यमंत्री बघेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित जिला मोहला-मानपुर-चौकी का मुख्यालय मोहला में और सारंगढ़-बिलाईगढ़ का मुख्यालय सारंगढ़ में होगा। उन्होंने कहा कि नए जिले के मुख्यालय में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के कार्यालय होंगे। इसके साथ ही साथ मानपुर और चौकी और बिलाईगढ़ में भी कुछ विभागों के कार्यालय प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में नवगठित मोहला-मानपुर-चौकी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से आए नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए जिले बहुत जल्द अस्तित्व में आएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों जिलों के नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोहला-मानपुर-चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ अब विकास के रास्ते पर बढ़ चले हैं। नया जिला बनने से प्रशासन और क्षेत्र के नागरिकों के बीच दूरी मिट जाएगी। शासकीय कार्यालय खुलेंगे। लोगों को और बेहतर ढ़ंग से शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा पिछले ढ़ाई वर्ष में 5 नए जिले बनाए हैं, इससे अब प्रदेश में जिलों की संख्या 27 से बढ़कर 32 हो गई है तथा तहसीलों की संख्या बढ़कर 222 हो गई है। नया जिला और तहसीलें बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने कार्यों के लिए काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि पुरखों के सपने को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर सशक्त, सक्षम और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related