ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रहीं Sonam Kapoor की बहन Rhea Kapoor, जानिए कौन हैं करण बूलानी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor)और सुनीता कपूर की छोटी बेटी निर्माता रिया कपूर(Rhea Kapoor) अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी के बंधन मे बंधने जा रहे है। जानकारी के मुताबिक रिया कपूर आज अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में शादी करेंगी। खबर है कि रिया कपूर गुपचुप तरीके से शादी कर रही है। बताया जा रहा है कि रिया कपूर और करण बूलानी बीते 13 साल से रिलेशनशिप में है।

करीबी दोस्तों के साथ ही कुछ रिश्तेदार सहित इस शादी में सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। बता दें कि रिया और करण लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फैन्स को दोनों की शादी का इंतजार था।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का समारोह दो-तीन दिन तक चलने की संभावना है। हालांकि, कपूर परिवार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं इस शादी समारोह के निजी होने की उम्मीद के चलते इसमें केवल परिवार और दूल्हा और दुल्हन के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related