बड़ी खबर: नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाते समय हाइड्रोलिक मशीन टूटी, तीन की मौत

Date:

ग्वालियर। ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाते समय बड़ा हादसा हाे गया। जिस हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर निगम कर्मचारी तिरंगा लगा रहे थे, वह अचानक टूट गई। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा तफरी मच गई। घायलाें काे तत्काल नीचे लाया गया। खबर है कि इस हादसे में तीन लाेगाें की माैत हाे चुकी है। जबकि एक काे गंभीर चाेटें आईं हैं। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियाें के साथ ही प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता भी माैके पर पहुंच गए। उधर इस घटना के बाद गुस्साए एक व्यक्ति ने प्रभारी निगमायुक्त काे चाटां मार दिया। पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा ताे तत्काल भीड़ काे दूर खदेड़कर निगम अफसराें काे बाहर निकाला। ग्वालियर प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट काे जैसे ही मामले की जानकारी लगी वह तुरंत महाराज बाड़ा पहुंंच गए। उन्हाेंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही घायल कर्मचारी के उपचार के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवाराें से भी चर्चा की है। शहर में पंद्रह अगस्त की तैयारियां जारी हैं। इसके तहत महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर भी ध्वजाराेहण की तैयारी चल रही थी। शनिवार काे सुबह दमकल अमले की हाइड्राेलिक मशीन मंगाई गई थी। इस हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर कुछ कर्मचारी इमारत पर तिरंगा लगाने के लिए चढ़े थे। इसी दाैरान अचानक हाइड्राेलिक मशीन टूट गई। इस हादसे में निगम कर्मचारी मंजर आलम, कुलदीप दंडाैतिया और विनाेद की माैके पर ही माैत हाे गई है। जबकि एक कर्मचारी काे गंभीर चाेट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता माैके पर पहुंच गए। घायल काे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवाें काे डेडहाउस पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इसी बीच कुछ लाेगाें ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी निगमायुक्त काे मारा चांटाः घटना के बाद कर्मचारियाें के साथ ही आमजन में भी खासा आक्राेश था। इस दाैरान मनाेज नाम के एक वकील ने प्रभारी निगमायुक्त काे चांटा मार दिया। वकील फिर से हमला करता इसके पहले ही पुलिस बल उसे पकड़कर दूर ले गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related