रायगढ़। बरमकेला थाना क्षेत्र से मियां बीवी द्वारा कीटनाशक सेवन कर जान दे देने की एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को मोनी साहू उम्र 23 वर्ष व उसके पति खेमराज सिंह साहू उम्र 24 वर्ष निवासी बरमकेला ने किटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिन्हें तत्काल उपचार हेतु बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पति ने 8 अगस्त को दम तोड़ दिया तो वही 9 अगस्त को पत्नी की भी सांसे रुक गई।
दंपति ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

