नई दिल्ली HMD Global ने सोमवार को भारत में अपनी C-सीरीज के नए स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च कर दिए। कंपनी ने इन फोन्स को खासतौर पर Reliance Jio के साथ पार्टनरशिप में पेश किया है। किफायती Nokia-C Series में कंपनी ने Nokia C20 Plus, Nokia C30और Nokia C01 Plus के लॉन्च का ऐलान किया। नोकिया सी20 प्लस जहां आज से देशभर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं नोकिया सी30 और और सी01 प्लस को जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।नोकिया सी20 प्लस के 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये जबकि 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन को आज से देशभर के लीडिंग ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, जियो स्टोर्स, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स व नोकियाडॉटकॉम से खरीदा जा सकता है। हैंडसेट ओशन ब्लू और डार्क ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।

