बलरामपुर,रामानुजगंज: जिले के रघुनाथ नगर वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरना गिरवानी केसारी में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाते हुए दो घरों तथा किसानों के फसलों को बर्बाद कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात 12 हाथियों का झुंड गांव में अचानक आ धमका और ग्राम सरना कोइली पारा निवासी उजीत पंडो के मकान को गिरा दिया और घर में रखे अनाज को भी चट कर दिए।
वही ग्राम केसारी लोटा डूबा पूरब टोला निवासी राम केश्वर के घर को तोड़ दिया है। और अनाज को भी खा गए हैं। बरसात के दिनों में ग्रामीणों का आशियाना उजड़ने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों ने उत्पात मचाते हुए अंबिका प्रसाद, प्रसिधन, जगदीश, राजेंद्र, वासुदेव, रामवृक्ष, रविचंद्र, सुबासो, रामसाय, फुलसाय, गीता शरण सहित 29 किसानों के मक्का तथा धान की खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया है। हाथियों का झुंड गिरवानी केसारी बॉर्डर के जंगलों में डटा हुआ है। हाथियों के गांव की ओर आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है

