तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत,  रांची से आ रही थी बस, हादसे के बाद चालक भाग निकला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

​​​​​​​जशपुर : मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने गांव से जामटोली जा रहा था। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस जब्त कर ली है। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। बस झारखंड नंबर की है। हादसा कुनकुरी थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, बेमताटोली निवासी अरविंद लकड़ा (28) पुत्र फ्रांसिस लकड़ा मंगलवार सुबह अपने गांव से बाइक पर जामटोली जा रहा था। इसी दौरान टंगरापानी गांव के पास तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अरविंद उछलकर सड़क पर जा गिरा और सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि यात्री बस पूजा रथ रांची से पत्थलगांव की ओर जा रही थी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बस में यात्री थे या नहीं। फिलहाल पुलिस अपनी ओर से कार्यवाही कर रही है। हादसे में मारे गए युवक अरविंद के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। बस को थाने में खड़ी कराने का इंतजाम किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related