छत्तीसगढ़ में 20 हुक्का बार में पुलिस ने की रेड, हुक्का गुड़गुड़ाते नाबालिग लड़के-लड़कियां मिले, 2 रेस्टोरेंट संचालकों पर कार्रवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई: दुर्ग-भिलाई में पुलिस की टीम ने शनिवार की देर रात छापा मारकर करीब 20 हुक्का बार-कैफे में जांच की। रेस्टोरेंट की आड़ में इन हुक्का बारों का संचालन किया जा रहा था। जब टीम ने छापा मारा तो वहां बड़ी संख्या में नाबालिग हुक्का गुड़गुड़ाते हुए मिले। ये हुक्का बार शहर के पॉश इलाकों सुपेला, स्मृति नगर और मोहन नगर, दुर्ग और पुलगांव के क्षेत्र में हैं।एसपी दुर्ग प्रशांत अग्रवाल को शिकायत मिली थी कि कुछ रेस्टोरेंट्स, कैफे की आड़ में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। जहां पर देर रात नाबालिग पहुंचते हैं। इसके बाद छावनी, दुर्ग, भिलाई नगर क्षेत्र के आधा दर्जन थाना प्रभारियों की टीम के नेतृत्व में शनिवार देर रात दुर्ग-भिलाई में संचालित रेस्टोरेंट व कैफे में छापा मारा तो वहां कई नाबालिग लड़के-लड़कियां हुक्के का कश लगाते हुए मिले।मौके से टीम ने लैंप, अलग-अलग फ्लेवर्ड टोबैको, कई हुक्का पाइप और कुछ जली हुई सिगड़ियां जब्त की है। पुलिस ने कुछ हुक्का बार कैफे पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें होटल फ्लोरेट, हिपस्चर कैफे भिलाई,गोल्डन सोशल कैफे दुर्ग के संचालक शामिल हैं। यहां मिले लड़के-लड़कियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि प्रदेश में हुक्का बार बैन हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर इन्हें चोरी-छिपे चलाया जा रहा है। यहां नियमों के विरूद्ध नशे का सामान नाबालिगों को दिया जाता है। दुर्ग-भिलाई में हमने सख्ती की कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत लगातार छापे मारे जा रहे हैं। जहां भी ऐसे नशे के सामान मिले हैं उन हुक्का कैफे में छत्तीसगढ़ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत जुर्माना लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है। यदि कोई संचालक एक बार के बाद फिर यह काम करेगा तो उस पर आपराधिक धाराओं के तहत भी कार्रवाई करेंगे। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related