राजधानी में डबल मर्डर, फ्लैट में मिली कारोबारी की लाश; फॉर्च्यूनर में था ड्राइवर का शव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : दिल्ली के अशोक विहार इलाके में हुई कारोबारी और उसके ड्राइवर के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक कारोबारी सुरेंद्र गुप्ता के रिश्तेदार संदीप जैन और उसके दो नौकरों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि हत्याएं पैसे के लेन-देन के चलते हुई थीं.

मृतक कारोबारी सुरेंद्र गुप्ता का केमिकल का गोडाउन था. वहीं, आरोपी संदीप जैन उनका रिश्तेदार है और वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उसकी बर्तन की फैक्ट्री है. पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र गुप्ता ने संदीप जैन को 20 लाख रुपए दिए थे जो वह वापस मांग रहे थे, लेकिन संदीप जैन पैसे वापस नहीं कर रहा था. इसलिए उसने सुरेंद्र गुप्ता के कत्ल की साजिश रची.

बहाने से बुलाकर की हत्या

संदीप ने सुरेंद्र गुप्ता को किसी बहाने से बुलाया. इसके बाद उसने दोनों नौकरों सुनील और संजय के साथ मिलकर पहले सुरेंद्र गुप्ता का कत्ल धारदार हथियार से किया. इसके बाद तीनों ने ड्राइवर अमित गुप्ता का कत्ल कर फॉर्च्यूनर गाड़ी में शव डाल दिया. इसके बाद उसे वजीराबाद में ले गया. वहीं, सुरेंद्र गुप्ता का शव अशोक विहार के एक फ्लैट में डाल दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, डबल मर्डर 20 लाख रुपए के लेन देन की वजह से ही हुआ. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों संदीप जैन, सुनील और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related