​​​​​​​नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग जारी, ITBP का जवान शहीद, एक जवान घायल,

Date:

​​​​​​​नारायणपुर/जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को करीब ढाई घंटे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में ITPB का एक जवान के शहीद हो गया और एक के घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का इस इलाके में आज दौरा भी था। उनके लिए ही रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) निकली थी। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, जिले में मुठभेड़ आमदई और शिव मंदिर के बीच चल रही है। थाना छोटेडोंगर से ITBP 45वीं बटालियन के जवान ROP ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सुबह करीब 10 बजे कैंप अमदई घाटी में डोंगर हिल्स की ओर जाने वाले मोड़ के पास पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

​​​​​​शहीद जवान राजस्थान का रहने वाला
मुठभेड़ के दौरान ITBP के जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गए हैं। वह राजस्थान के रहने वाले थे। वहीं एक अन्य जवान घायल है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुठभेड़ जारी होने के चलते आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। फिलहाल अफसर इस पर नजर बनाए हुए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related