केंद्रीय मंत्री बनते ही एमपी को बड़ी सौगात, 8 नई फ्लाइट को मंजूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल : भारत सरकार के नवनियुक्त उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पदभार ग्रहण करने के पश्चात तुरंत ही एक्शन मोड में दिखाई दिए. श्री सिंधिया ने अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश के लिए स्पाइस जेट की 8 नई उड़ानों को मंजूरी प्रदान की है. जिसका संचालन आगामी 16 जुलाई से प्रारंभ होगा. उक्त उड़ानों के प्रारंभ होने के बाद राष्ट्रीय क्षितिज पर तेजी से मध्यप्रदेश के नागरिकों का संपर्क बढ़ने के साथ पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिल सकेगा. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद सबसे पहली सौगात मध्य प्रदेश के निवासियों को दी है. प्रदेश के लिए आठ नई फ्लाइट स्वीकृत की गई है. खास बात यह है कि इसमें ग्वालियर चंबल अंचल के निवासियों को भी तीन नई फ्लाइट मिली है. अब ग्वालियर अहमदाबाद, जबलपुर, पुणे और मुंबई से हवाई सेवा से जुड़ जाएगा. ग्वालियर चंबल अंचल प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में एयर कनेक्टिविटी के मामले में काफी पीछे है. यहां से वर्तमान में बेंगलुरु, जम्मू, हैदराबाद, नई दिल्ली, कोलकाता के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है. ऐसे में में लंबे समय से शहरवासी मुंबई, पुणे के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे. सिंधिया भी इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे. सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी इसके लिए कई बार पत्र लिखकर मांग कर चुके थे. अब जब सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार मिला तो सबसे पहले उन्होंने अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश के आठ नई फ्लाइट की सौगात दी है. इसमें ग्वालियर-अहमदाबाद, ग्वालियर-पुणे, ग्वालियर-जबलपुर, ग्वालियर-मुंबई फ्लाइट भी शामिल हैं. ऐसे में अब ग्वालियर इन चार शहरों से भी हवाई सुविधा से जुड़ गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : नशे में मिले पुलिसकर्मी, पास पड़ी थी INSAS राइफल!

CHHATTISGARH : Policeman found drunk, INSAS rifle lying nearby! अंबिकापुर।...

BIG BREAKING : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, गैंग के दावे से मचा हड़कंप!

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर फायरिंग की...