DELHI POLICE STATION ATTACK : जामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी, 5 पुलिसकर्मी घायल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI POLICE STATION ATTACK : Stabbing at Jama Masjid police station, 5 policemen injured!

रायपुर। दिल्ली की जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूछताछ के लिए बुलाए गए एक शख्स ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और रास्ते में एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नबील के खिलाफ उसकी मां और बहन को परेशान करने की शिकायत मिली थी। इसी मामले में पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। दोपहर करीब ढाई बजे पूछताछ के दौरान उसने अचानक चाकू निकाल लिया और पुलिसकर्मियों के चेहरे व गर्दन पर वार कर दिए।

तीन पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

घायलों को पहले संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सर गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो का इलाज संजीवनी अस्पताल में जारी है।

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने चलाई गोली

हमले के बाद फरार आरोपी की तलाश में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट जुटी। पुलिस टीम ने उसे चितली कब्र इलाके में घेर लिया। गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान आरोपी ने फिर पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए गोली चलाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related