SHARE MARKET CRASH : शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों की दौलत ₹4.65 लाख करोड़ घटी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHARE MARKET CRASH : Chaos in the stock market, investors’ wealth reduced by ₹4.65 lakh crore!

रायपुर डेस्क। हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए भारी गिरावट के साथ हुई। सोमवार, 23 नवंबर को सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटकर 82,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 350 अंकों की गिरावट आई और यह 25,450 के आसपास पहुंच गया। मेटल, बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।

इस गिरावट से बाजार का कुल मार्केट कैप करीब 4.65 लाख करोड़ रुपये घटकर 510 लाख करोड़ रुपये रह गया। यानी निवेशकों की संपत्ति में इतनी कमी आई है। हालांकि, जिन निवेशकों ने अपने शेयर नहीं बेचे हैं, उनके लिए यह फिलहाल कागजी नुकसान है। शेयरों की कीमत दोबारा बढ़ने पर यह नुकसान कम भी हो सकता है।

गिरावट के पीछे दो बड़ी वजहें

बाजार में कमजोरी की पहली वजह ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेत हैं। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। दूसरी वजह पिछले दिनों की तेजी के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली है।

आंकड़ों के मुताबिक, बीते सात दिनों में घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,482 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली की है। वहीं विदेशी निवेशकों (FII/FPI) ने 14,927 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की।

उधर, महानदी कोलफील्ड्स के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन है। इसका प्राइस बैंड 129 से 136 रुपये तय किया गया है। कंपनी के शेयर 27 नवंबर को बाजार में लिस्ट होने प्रस्तावित हैं।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related