VIRAL MARRIAGE : पहले पति का सिंदूर धुलवाया, फिर प्रेमी ने भरी मांग!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIRAL MARRIAGE : First she got her husband’s vermilion washed off, then her lover filled her hairline!

रायपुर डेस्क। बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी शादी का मामला चर्चा में है। यहां प्रेमी से मिलने पहुंची एक नवविवाहिता को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और सुबह होते-होते मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि शादी से पहले युवती की मांग में लगा पहले पति के नाम का सिंदूर पानी से धुलवाया गया।

मामला डंडारी थाना क्षेत्र के मैसहा गांव का है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर की रात लाखो गांव निवासी रोहित कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों को एक साथ देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और रातभर रोके रखा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवती की शादी करीब छह महीने पहले लखीसराय में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वह मायके लौट आई और दोबारा ससुराल जाने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि युवती और रोहित के बीच शादी से पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रोहित रिश्ते में युवती की बड़ी बहन का देवर बताया जा रहा है।

सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर में पंचायत हुई। इसके बाद युवती की मांग में लगा सिंदूर पानी से धुलवाया गया और रोहित ने उसकी मांग में दोबारा सिंदूर भर दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों के वीडियो भी बनाए, जिनमें उनसे अपनी मर्जी से शादी करने की बात कहलवाई गई। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों के मैसहा गांव में ही होने की जानकारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related