MODI BALEN SHAH MEETING : मोदी और बालेन शाह की मुलाकात, किन मुद्दों पर बनी बात?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MODI BALEN SHAH MEETING : Modi and Balen Shah met, on which issues was the agreement reached?

रायपुर। भारत और नेपाल के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई। बालेन शाह की प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। ऐसे में इस मुलाकात पर दोनों देशों की नजरें टिकी हैं।

बैठक में व्यापार, ऊर्जा, परिवहन, रेल संपर्क, सड़क और बुनियादी ढांचे के साथ क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। दोनों देश आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने और पहले से चल रही विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दे रहे हैं।

इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी प्रस्तावित है।

बैठक के बाद दोनों प्रधानमंत्री कुछ विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा और सीमा पार संपर्क से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

इससे पहले सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन में बालेन शाह का औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।

बालेन शाह 22 और 23 नवंबर को भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा को भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत नेपाल के साथ संबंधों को मजबूत करने की अहम कड़ी माना जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related