SATNAM SINGH SANDHU : ED के समन से बढ़ी हलचल, BJP सांसद को फिर बुलाया!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SATNAM SINGH SANDHU : ED summons creates stir, BJP MP called again!

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बीच बीजेपी के मनोनीत राज्यसभा सांसद और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। मामला ‘व्यूनाउ’ ग्रुप की कंपनियों से जुड़ा है, जिन पर कथित तौर पर पोंजी स्कीम और हजारों करोड़ रुपये के ‘क्लाउड पार्टिकल स्कैम’ के आरोप हैं।

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, संधू को व्यूनाउ ग्रुप की कंपनियों से कुछ फंड मिला था। एजेंसी अब यह जानना चाहती है कि ये वित्तीय लेन-देन किस मकसद से किए गए और इनकी प्रकृति क्या थी। अधिकारियों ने साफ किया है कि संधू को मनी लॉन्ड्रिंग में सीधे तौर पर शामिल होने के आरोप में नहीं, बल्कि लेन-देन की जानकारी जुटाने के लिए बुलाया गया है।

12 नवंबर को नहीं पहुंचे, अब 25 नवंबर को पेशी

ईडी के जालंधर जोनल ऑफिस ने पहले संधू को 12 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था। उनके पेश नहीं होने के बाद अब 25 नवंबर की तारीख दी गई है।

क्या है क्लाउड पार्टिकल स्कैम?

ईडी की जांच के मुताबिक, व्यूनाउ ग्रुप का कथित ‘सेल एंड लीज बैक’ मॉडल असल में मौजूद नहीं था और इसे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। एजेंसी का दावा है कि डेटा सेंटर से किराये की वास्तविक कमाई नहीं हुई या बेहद मामूली रही। जांच में पूरा कारोबार कथित मनी रोटेशन स्कीम के रूप में सामने आया है।

फिलहाल ईडी फंड की आवाजाही और वित्तीय लेन-देन की कड़ियां खंगाल रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related