CG PROMOTION BREAKING : 4 IAS अफसरों को प्रमोशन, बदली जिम्मेदारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PROMOTION BREAKING : 4 IAS officers promoted, responsibilities changed!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों के प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है। 19 नवंबर को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव बनाया गया है।

सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने ACS

आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय, ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं। वे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के प्रमुख आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

वहीं, निहारिका बारिक को भी अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। उन्हें गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह बने प्रमुख सचिव

दूसरे आदेश में IAS अधिकारी रोहित यादव को प्रमुख सचिव वित्त विभाग बनाया गया है। उनके पास जनसंपर्क विभाग और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

इसी तरह कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदोन्नत किया गया है।

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित रिक्तियों के आधार पर ये पदोन्नतियां की गई हैं। इन आदेशों के बाद राज्य के प्रशासनिक ढांचे में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related