SONIA GANDHI BOOK : Shiv Sena leaders tore Sonia Gandhi’s book
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में वीर सावरकर को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है। शिवसेना के शिंदे गुट के नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love की प्रतियां फाड़कर विरोध जताया और इसे महाराष्ट्र में बैन करने की मांग की।
मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय निरुपम, शाइना एनसी, आनंद दुबे समेत कई नेताओं ने किताब फाड़ी। उनका आरोप है कि किताब में वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। नेताओं ने दावा किया कि किताब के पेज नंबर 201 पर सावरकर के ब्रिटिश सरकार से माफी मांगने का जिक्र है। वहीं, पेज 443 पर सावरकर, आरएसएस और बीजेपी को लेकर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया।
उद्धव ठाकरे को भी घेरा
शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। नेताओं ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस पर सावरकर का अपमान करने का आरोप है, तो उद्धव ठाकरे उसके साथ गठबंधन में क्यों हैं? उन्होंने पूछा कि क्या उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग करेंगे?
शाइना एनसी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महाराष्ट्र के नेताओं और महापुरुषों को नीचा दिखाने का काम करती रही है। उन्होंने सावरकर और बालासाहेब ठाकरे के अपमान का मुद्दा उठाते हुए उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस के साथ खड़े रहने को लेकर सवाल किए।
अब इस विवाद ने महाराष्ट्र की सियासत में नया मोर्चा खोल दिया है।


