DONALD TRUMP DEPORTATION : Trump’s deportation broke records, did it also cause a setback in the elections?
रायपुर डेस्क। अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने वित्त वर्ष 2026 में 4 लाख 83 हजार 200 लोगों को अमेरिका से डिपोर्ट किया है। दावा है कि पिछले 23 सालों में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
पिछले रिकॉर्ड को भी छोड़ा पीछे
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 30 सितंबर को खत्म हुए वित्त वर्ष में 4,83,200 लोगों को देश से बाहर भेजा गया। यह संख्या पिछले साल के 4,42,640 के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं, जो बाइडन के कार्यकाल के आखिरी साल 2024 में 2,71,480 लोगों को डिपोर्ट किया गया था। इसकी तुलना में 2026 का आंकड़ा करीब 78 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले 2014 में बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान 4,05,090 लोगों को देश से बाहर भेजा गया था।
चुनाव में ट्रंप को क्यों लगा झटका?
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने डिपोर्टेशन अभियान में सबसे गंभीर अपराधियों को निशाना बनाने का वादा किया था। लेकिन जुलाई में डिपोर्ट किए गए लोगों में केवल एक तिहाई को ही अपराधी बताया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ मिनियापोलिस समेत कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए।
इसके बाद प्रशासन ने सार्वजनिक अभियानों के बजाय गुपचुप छापेमारी का तरीका अपनाया। दी गई जानकारी में दावा किया गया है कि इन सख्त कार्रवाइयों का असर पिछले हफ्ते हुए मिडटर्म चुनाव में भी देखने को मिला, जहां डेमोक्रेट्स को जीत मिली।


