ARVIND KEJRIWAL THREAT NEWS: Death threat against Arvind Kejriwal and his daughter Harshita turns out to be fake
ARVIND KEJRIWAL THREAT NEWS: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी धमकी फर्जी निकली है.
पंजाब पुलिस के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि इस धमकी को गंभीर नहीं माना जा रहा है. मामले में जिस शख्स को पकड़ा गया है, वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला रिटायर्ड क्लर्क है. खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने दोनों की जान बचाने के बदले 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी.
शिकायत के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने जरनैल सिंह को फोन किया और उनके निजी WhatsApp नंबर पर धमकी भरा मैसेज भी भेजा।
फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और कहा कि केजरीवाल तक यह बात पहुंचा दें कि उन्हें 7 करोड़ रुपये देने होंगे। ऐसा न करने पर अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता की हत्या कर दी जाएगी।
जरनैल सिंह ने SAS नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को दी शिकायत में कहा कि यह गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है, क्योंकि केजरीवाल देश के प्रमुख राजनीतिक नेताओं में शामिल हैं।
FIR के मुताबिक, मामले की जांच इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस तकनीकी जांच भी कर रही है। जरनैल सिंह ने मामले की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस से कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), IP लॉग और धमकी भेजने में इस्तेमाल मोबाइल फोन की लोकेशन जांच करने को कहा, ताकि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हो सके। साथ ही उन्होंने केजरीवाल और उनकी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।


