CGHS WELLNESS CENTER: Two new CGHS Wellness Centers to be opened in Durg and Bhilai
CGHS WELLNESS CENTER: 14 नवंबर को दुर्ग और भिलाई में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के दो नए वेलनेस सेंटर शुरू होंगे। इन केंद्रों के खुलने से केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रित परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुविधा मिलेगी। दोनों केंद्रों का उद्घाटन दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे।
दुर्ग में पहला वेलनेस सेंटर दोपहर 12 बजे पटेल चौक स्थित BSNL एक्सचेंज में खोला जाएगा। यह केंद्र कलेक्टर कार्यालय के पास है। उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मौजूद रहेंगे।
भिलाई में दूसरा केंद्र सेक्टर-1 स्थित BSNL एक्सचेंज में शुरू होगा। इसका उद्घाटन दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। इस दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शामिल होंगे।
इन केंद्रों में CGHS के तहत पात्र सेवारत और सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों, सांसदों, पूर्व सांसदों, राज्यपालों, पूर्व राज्यपालों और सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को योजना के नियमों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। पात्र आश्रित परिवारजन भी इसका लाभ उठा सकेंगे


