AZAM KHAN ED CUSTODY: ED की रिमांड ने बढ़ाई आजम खान की मुश्किलें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AZAM KHAN ED CUSTODY: ED remand adds to Azam Khan’s troubles

 

 

AZAM KHAN ED CUSTODY: आज जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान से चार दिन तक पूछताछ करने की अनुमति मिल गई है.

गाजियाबाद की विशेष अदालत ने ईडी की रिमांड अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. एजेंसी शुक्रवार से लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में आजम खान से पूछताछ कर सकती है.

दरअसल, ईडी ने आजम खान से पूछताछ के लिए अदालत से सात दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी. एजेंसी का कहना था कि जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए आजम खान से विस्तार से सवाल करना जरूरी है. हालांकि, कोर्ट ने सात दिन के बजाय चार दिन की रिमांड मंजूर की.

ईडी एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए पैसा कहां से आया.

ईडी ने इस मामले में जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों से जुड़ी करीब 426.46 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की है.

एजेंसी के मुताबिक, इन संपत्तियों की मौजूदा कीमत करीब 1,170 करोड़ रुपये है. जांच में किसानों की जमीन पर कथित कब्जे के आरोप भी शामिल हैं। हालांकि, ये सभी आरोप हैं और इन पर अंतिम फैसला अदालत को करना है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related