PM Modi Diwali: PM Modi celebrates Diwali with soldiers in Bastar
PM MODI IN DIWALI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार बस्तर जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने जवानों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि हर जवान मेरा परिवार है। यहां नक्सली आतंक खत्म हो गया है और विकास की बहार है।
नक्सलवाद का सबसे बड़ा गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों के पराक्रम और योगदान को सराहते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके बलिदानों और अटूट निष्ठा की वजह से ही हमने यहां से नक्सलवाद के आतंक को पूरी तरह खत्म किया है। उन्होंने कहा कि इस इलाके से नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहली दिवाली है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये एक असाधारण उपलब्धि है। इसका बहुत बड़ा श्रेय आपका है, आप जैसे लाखों वीरों का, सील का और सुरक्षा साधनों का है। इसलिए आज मैं आपके साथ दीवाली मनाने आया हूँ। और 140 करोड़ देशवासियों की ओर से आपके त्याग, समर्पण और सेवाभाव के प्रति आभार भी व्यक्त करने आया हूँ।


