CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, दो जगह कार्रवाई!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Huge consignment of ganja seized in Chhattisgarh, action taken at two places!

कांकेर/केशकाल। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 4.88 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया गया है। कांकेर में पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर 2 क्विंटल 80 किलो गांजा छोड़कर फरार हो गए। वहीं, केशकाल में कार से 407 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद कर राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिगारभाट स्थित गढ़िया पहाड़ के पास पुलिस को 70 पैकेट गांजा लावारिस हालत में मिले। इसका वजन 280 किलो और अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, तस्कर ओडिशा से विश्रामपुरी और केशकाल के रास्ते पहुंचे थे। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही वे गांजा फेंककर भाग निकले। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल दो गाड़ियों की पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है।

दूसरी कार्रवाई में केशकाल पुलिस ने 3 नवंबर को महिंद्रा XUV-500 की तलाशी ली। कार से 78 पैकेट में भरा 407.910 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 2 करोड़ 3 लाख 95 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी 31 वर्षीय दीपक कुमार माली को गिरफ्तार किया है। कार में एक अतिरिक्त नंबर प्लेट भी मिली।

दोनों मामलों में पुलिस तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREKING : रायपुर में 9 अफसरों की जिम्मेदारी बदली, किसे मिली नई कुर्सी?

  रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल...

CHHATTISGARH : आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव!

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ...

RAHUL GANDHI RELIEF : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाई कोर्ट में होगी सुनवाई!

  नई दिल्ली। कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले...