CHHATTISGARH : ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब, दो गिरफ्तार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Big online betting game exposed, two arrested!

दुर्ग। महादेव सट्टा मामले के बीच दुर्ग जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के एक और नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कोहका के राजा गार्डन स्थित मकान में WINBUZZ ऐप के जरिए सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि कथित मास्टरमाइंड देवेंद्र कुमार साहू फरार है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश हरिनखेड़े (23) और डिकेश प्रसाद तिवारी (22) के रूप में हुई है। दोनों अर्जुन नगर, वैशाली नगर के निवासी हैं और मासिक वेतन पर सट्टा संचालन का काम करते थे।

कैश से लेकर 18 मोबाइल तक जब्त

चौकी स्मृतिनगर, सुपेला थाना और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान 4 लाख 93 हजार रुपये नकद, 3 लैपटॉप, एक आईपैड और 18 स्मार्टफोन जब्त किए हैं। इसके अलावा 22 ATM कार्ड, 10 बैंक पासबुक, QR कोड स्कैनर, वाई-फाई डिवाइस और चार एक्टिवा भी बरामद की गई हैं।

ASP ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक, सट्टे के लेन-देन में अलग-अलग बैंक खातों और ATM कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। कुछ खातों के कथित तौर पर खाताधारकों की जानकारी के बिना इस्तेमाल होने की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब फरार देवेंद्र साहू और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related