LPG PRICE HIKE: Gas cylinder becomes costlier ahead of Diwali!
LPG PRICE HIKE: दिवाली से पहले होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबार से जुड़े लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है
दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 10 रुपये बढ़े हैं, जबकि कोलकाता में सबसे ज्यादा 17 रुपये का इजाफा हुआ है।
मुंबई और चेन्नई में भी कमर्शियल गैस महंगी हुई है। इसका असर आने वाले दिनों में बाहर खाना खाने और मिठाइयां खरीदने वाले लोगों की जेब पर पड़ सकता है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिवाली के समय मिठाइयों और बाहर खाने की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में गैस की बढ़ी हुई कीमतों का असर खाने-पीने की चीजों के दाम पर भी पड़ सकता है।
