CHHATTISGARH : धमतरी में अजय चंद्राकर क्यों हुए नाराज?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Why did Ajay Chandrakar get angry in Dhamtari?

धमतरी. धमतरी में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा और जनसभा में पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर की नाराजगी चर्चा का विषय बन गई। मंच पर स्वागत कार्यक्रम को लेकर ऐसा घटनाक्रम हुआ कि प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा को खुद नीचे उतरकर उन्हें मनाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, जनसभा में मुख्य वक्ता अजय चंद्राकर को मंच पर आमंत्रित किया गया, लेकिन वे मंच पर जाने के बजाय दर्शक दीर्घा में ही बैठे रहे। मंच से तीन बार बुलाए जाने के बाद भी वे नहीं पहुंचे।

इसके बाद प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा खुद मंच से नीचे आए और अजय चंद्राकर से मुलाकात कर उन्हें मंच पर आने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर चंद्राकर मंच पर पहुंचे, लेकिन अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हुआ है और अभी उनका अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ है। ऐसे समय में मंच पर नेताओं का स्वागत करना उचित नहीं है।

इसके बाद अजय चंद्राकर ने सभा को संबोधित किया और कार्यक्रम से रवाना हो गए। वहीं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से बातचीत में किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता कर्मठ और समर्पित हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related