MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Guest Lecture on Mental Health Promotion at MATS University

 

MATS विश्वविद्यालय: रायपुर के समाज कार्य विभाग द्वारा पंडरी परिसर में “मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” विषय पर अतिथि व्याख्यान एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आदर्श विद्यालय, टाटीबंधा के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, तनाव प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा के अवसरों से विद्यार्थियों को परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं वंदना से हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव ने मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश नारायण शुक्ला, संस्थापक एवं निदेशक, पीजीआईबीएएमएस, का सम्मान किया। समाज कार्य विभाग की ओर से विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज कुमार पांडेय, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग, पीजीआईबीएएमएस का स्वागत किया गया।

माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, प्रति-कुलपति डॉ. दीपिका धांढ, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा एवं डॉ. अर्चना आर. तुपट, विभागाध्यक्ष मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाज कार्य विभाग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले विश्वविद्यालय प्रबंधन, आमंत्रित अतिथियों, आदर्श विद्यालय के प्रबंधन एवं शिक्षकगण तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव ने सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मानुशासन, नियमित व्यायाम एवं संतुलित जीवनशैली को मानसिक स्वास्थ्य का आधार बताया। उन्होंने शैक्षणिक दबावों एवं विद्यार्थी जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए भावनात्मक दृढ़ता विकसित करने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा तनाव से निपटने के स्वस्थ उपायों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने पर विशेष बल दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश नारायण शुक्ला ने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के पारस्परिक संबंधों तथा नैतिक मूल्यों, संतोष एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्त्व पर विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं तनाव प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related