CG NEWS: भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Bharatiya Kisan Sangh submits memorandum to the Collector regarding farmers’ issues!

 

 

कवर्धा। भारतीय किसान संघ जिला कवर्धा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

संघ ने 9 प्रमुख मांगें रखी हैं। किसान संघ ने मांग की है कि कृषक उन्नति योजना में धान के स्थान पर बोई गई अन्य फसलों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर की जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

संघ ने जिन किसानों का फसल सर्वे नहीं हो पाया है, उनका सर्वे शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, जिससे वे आगामी धान एवं गन्ना बिक्री तथा अन्य कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इसके अलावा फिजिकल वेरिफिकेशन एवं पीवी का कार्य 10 नवंबर तक पूरा करने की मांग भी की गई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि किसानों का वास्तविक रकबा धान खरीदी से पहले सही-सही सोसायटी मॉड्यूल में दर्ज किया जाए। सीमांत किसानों को 2 टोकन, लघु किसानों को 3 टोकन तथा दीर्घ किसानों को 5 टोकन में धान बेचने की पात्रता दी जाए।

किसान संघ ने टोकन में निर्धारित धान की मात्रा से कम धान बेचने पर शेष मात्रा को अगले टोकन में समायोजित करने की मांग रखी है। वहीं, अनावृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक कारणों से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को बीमा तथा आरबीसी 6/4 के तहत क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई है।

इसके साथ ही ग्राम बोजारी से नाडगुड़ा हरिनछपरा रोड को शीघ्र दुरुस्त कर आवागमन योग्य बनाने, क्योंकि सड़क की खराब स्थिति के कारण मोरमवेद शककर कारखाना पहुंचने वाले गन्ना वाहनों को परेशानी होती है, तथा जिन किसानों की जमीन का नक्शा नहीं कटा है, उनका नक्शा कटवाकर खसरा एवं खेतों की जानकारी भुइयां पोर्टल में अपलोड कराने की मांग भी शामिल है।

भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि किसानों को समय पर राहत और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

भारतीय किसान संघ, जिला कवचाय पर चर्चा: चक्रवात ने तोड़ी किसानों की कमर, 400 दिन की मेहनत पर फिरा पानी… आखिर किसानों के आंसुओं की कीमत कौन चुकाएगार्धा (छत्तीसगढ़)

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related