CG CRIME NEWS: Babu Khemani’s assets worth ₹1.42 crore seized!
CG CRIME NEWS: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ऐप ‘3 STUMPS’ को संचालित करने वाले मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की करीब 1.42 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।
इसमें छत्तीसगढ़ में जमीन, महाराष्ट्र में व्यावसायिक दुकान और बैंक में जमा रकम शामिल है।
रायपुर पुलिस ने जांच में इन संपत्तियों को सट्टे से कमाए गए पैसों से खरीदा हुआ बताते हुए कोर्ट में जब्ती के लिए आवेदन दिया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर ने 16 अक्टूबर को इस पर आदेश जारी किया। गुलशन खेमानी 16 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद से जेल में है।
न्यायालय ने छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र में स्थित जमीन और दुकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। इनमें महासमुंद और रायपुर के अलावा महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मौजूद संपत्तियां भी शामिल बताई जा रही हैं।
इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया की एफडी में जमा करीब 40.50 लाख रुपये को भी कुर्की की कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। जमीन और दुकानों से जुड़ी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी
