DELHI PROTEST : दिल्ली में प्रदर्शन से पहले गिरफ्तारी, अब कोर्ट में होगी पेशी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI PROTEST : Arrested before protest in Delhi, will now be produced in court!

रायपुर। दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की है। उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने क्यों की कार्रवाई?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभिजीत दिपके को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क जाने से रोकने के लिए पहले दो नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद वह नहीं माने, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस अब कोर्ट में पीस बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन का मुद्दा उठाएगी।

नेहा बोरा रिहा, प्रदर्शन पर FIR

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया। उन्हें भी शुक्रवार को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। संगठन के मुताबिक, उन्हें आरके पुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया और कई घंटों तक अलग-अलग जगह ले जाया गया।

कई इलाकों में पुलिस की कार्रवाई

शुक्रवार को कनॉट प्लेस और मंडी हाउस इलाके में हुए प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक, निषेधाज्ञा के उल्लंघन के मामलों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नहीं, बल्कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने साफ किया है कि प्रतिबंधों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related