KOTA ACCIDENT : खाटू श्याम जा रहे परिवार की ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KOTA ACCIDENT : Traveller of a family going to Khatu Shyam falls into a drain, 8 dead

रायपुर। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश से खाटू श्यामजी दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे बरसाती नाले में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह?

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुई। ट्रैवलर कराड़िया टोल प्लाजा पार करने के बाद सुल्तानपुर की ओर बढ़ रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने से वाहन बेकाबू हो गया। ट्रैवलर डिवाइडर तोड़ते हुए पुलिया से नीचे जा गिरी और नाले की दीवार से टकरा गई।

क्रेन से निकाली गई ट्रैवलर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों, पुलिस, एनएचएआई की रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस कर्मचारियों ने बचाव अभियान चलाया। वाहन नाले में फंस गया था, इसलिए यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से ट्रैवलर को बाहर निकाला गया।

घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल और एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

बैतूल से निकला था समूह

ट्रैवलर में सवार ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के निवासी थे। वे शुक्रवार रात खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। हादसे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related