CG Congress: Congress corners the government over inflation and recruitment exams.
CG CONGRESS: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस किराया बढ़ाए जाने को लेकर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस किराए में बढ़ोतरी को लेकर कहा कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग त्रस्त हैं।
बिजली बिल में तीन साल के भीतर पांच बार बढ़ोतरी की जा चुकी है, जबकि बस किराया एक साल में दूसरी बार बढ़ाया गया है। इस बार बस किराए में 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का भी मुद्दा उठाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी भी विभाग की परीक्षा सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू स्थगित होने और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सवाल उठाए। बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तर्ज पर आयोजित की जाएगी, लेकिन सरकार शिक्षक भर्ती, व्यापम और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती जैसी परीक्षाएं भी ठीक से नहीं करवा पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की परीक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है।
