CG CABINET MEETING: कैबिनेट ने 2 बड़े फैसलों को दी मंजुरी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Cabinet Meeting: Cabinet approves two major decisions!

 

CG CABINET MEETING: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में  हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवा में अवसर देने और विभागीय नाम में बदलाव से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध पूर्व अग्निवीरों की भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है।

सरकार की ओर से इन पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। इस फैसले से सैन्य प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त कर चुके युवाओं को राज्य पुलिस सेवा में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किया जाएगा।

इस बदलाव के बाद विभाग का आधिकारिक नाम नया होगा। इससे संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया संशोधित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related