RAIPUR IND-ZIM MATCH: डिजिटल टिकट से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur IND-ZIM Match: Entry to the stadium via digital tickets!

 

RAIPUR IND-ZIM MATCH: नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों के लिए टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

मैच देखने के लिए लोअर स्टैंड के स्टैंड नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 के टिकट की कीमत 250 रुपए रखी गई है।

आयोजकों की ओर से टिकटों की अलग-अलग श्रेणियां और उनकी कीमतें निर्धारित की गई हैं।

 

  • लोअर स्टैंड: 250 रुपए
  • दो टिकटों का कॉम्बो: 350 रुपए
  • तीनों मैचों का सीरीज टिकट: 499 रुपए
  • सिल्वर: 2,000 रुपए
  • गोल्ड: 2,500 रुपए
  • प्लैटिनम: 3,500 रुपए
  • सिंगल कॉर्पोरेट टिकट: 3,500 रुपए
  • कॉर्पोरेट टिकट: 70,000 रुपए

दर्शकों को मैच देखने के लिए टिकट पूरी तरह डिजिटल होंगे। टिकट के QR कोड को स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर स्कैन कराने के बाद दर्शकों को एंट्री मिलेगी। एक व्यक्ति एक आईडी से एक बार में अधिकतम छह टिकट बुक कर सकेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related