CG FOOTBALL PLAYER : रायपुर की बेटी अब रूस के खिलाफ उतरेगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FOOTBALL PLAYER : Raipur’s daughter will now play against Russia

रायपुर। छत्तीसगढ़ की फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा ने एक बार फिर बड़ा मुकाम हासिल किया है। रायपुर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी से प्रशिक्षण लेने वाली किरण का भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। अब वह रूस के खिलाफ होने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों में टीम इंडिया की ओर से मैदान पर उतरेंगी।

2022 के बाद फिर टीम इंडिया में वापसी

किरण इससे पहले 2022 में नेपाल में हुई SAFF महिला चैंपियनशिप में भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। अब FIFA इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान रूस के खिलाफ दो मुकाबलों के लिए उनका चयन हुआ है। पहला मैच 8 अक्टूबर और दूसरा 11 अक्टूबर को कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेला जाना है।

रायपुर अकादमी ने तराशी प्रतिभा

किरण की सफलता में रायपुर की आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी की अहम भूमिका रही है। यहां उन्हें नियमित तकनीकी प्रशिक्षण, अनुशासित माहौल और प्रतिस्पर्धी मुकाबलों का अनुभव मिला। कोच सरिता कुजूर के मार्गदर्शन में किरण के तकनीकी कौशल के साथ मानसिक मजबूती और मैच के दबाव में प्रदर्शन पर भी काम किया गया।

अरुण साव ने दी बधाई

किरण के चयन पर उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि किरण की मेहनत और प्रतिभा ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। खेल विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रायपुर की अकादमी से टीम इंडिया तक पहुंची किरण अब अंतरराष्ट्रीय मैदान पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की तैयारी में हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related