CG ELECTION : Preparations for December elections in full swing, now eyes on this date
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आरक्षण, परिसीमन, रिक्त पदों और चुनाव के लिए जरूरी मानव संसाधन की जानकारी ली।
TELIBANDHA CHOWK NAME : 38 जगहों पर बनेगा सेवा ज्योति संकल्प चौक
30 नवंबर को फाइनल होगी वोटर लिस्ट
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। इसका अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग ने सभी जरूरी चुनावी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
पंचायतों में इतने पदों पर चुनाव
सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया और कोंडागांव की 9 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 126 पंच पदों के लिए आम चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत सदस्य के 1, सरपंच के 92 और पंच के 721 रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना है।
15 निकायों के साथ 2 नई नगर पंचायतें
नगरीय निकायों में 15 निकायों में आम चुनाव होंगे। इसके साथ रायगढ़ की नई नगर पंचायत तमनार और धमतरी की बड़ी करेली में भी चुनाव कराया जाएगा। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष पद और अलग-अलग निकायों के 6 वार्ड पार्षद पदों पर उपचुनाव भी प्रस्तावित है।
आयोग ने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा है। लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू चुनाव कराना है।
