HONEY TRAP RACKET: 13 जवान हनीट्रैप में घिरे, दो गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Honey Trap Racket: 13 soldiers ensnared, two arrested!

 

HONEY TRAP RACKET: आंध्र प्रदेश इंटेलिजेंस विभाग के काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

इस नेटवर्क से जुड़े 18 लोगों में से 13 भारतीय नौसेना के जवान बताए गए हैं। उन पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी दे रहे थे।

इस पूरे मामले में ‘ऑपरेशन फायरवॉल-2026’ चलाया गया।  नौसेना अधिकारियों, एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 18 संदिग्धों के ठिकानों की तलाशी ली गई। उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए।

दो आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं उनके नाम हैं – कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर अन्नम साई वारा प्रसाद, दूसरा आरोपी नौसेना का जवान प्रदीप मुखर्जी।

पहला आरोपी विशाखापट्टनम का कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर अन्नम साई वारा प्रसाद है। वह नौसेना के साथ काम करता था। उस पर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को नौसेना ठिकानों की गोपनीय जानकारी दी और बदले में पैसे लिए। अदालत ने उसे 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दूसरा आरोपी नौसेना का जवान प्रदीप मुखर्जी है। 2014 में नौसेना में भर्ती हुए मुखर्जी विशाखापट्टनम के ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात थे। उन्हें तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वे हनीट्रैप का शिकार हुए। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक महिला ऑपरेटिव से संपर्क हुआ था उन्होंने व्हाट्सऐप अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए OTP शेयर किया और डिफेंस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दी उन्हें भी 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related