CG YOUTH CONGRESS ELECTION : Ruckus over Youth Congress elections, what will happen now after 400 complaints?
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फर्जी वोटिंग, OTP और तकनीकी गड़बड़ी के आरोपों के बीच अब पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने चुनाव रद्द करने की मांग की है।
प्रदेशभर से करीब 400 शिकायतें चुनाव प्राधिकरण तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं की मांग है कि जांच पूरी होने तक नतीजे घोषित न किए जाएं।
विवाद सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है। भिलाई-दुर्ग में कथित फर्जी पहचान से वोटिंग, जशपुर में मतदान खत्म होने के बाद सात अतिरिक्त वोट दिखने, राजनांदगांव में मोबाइल आईडी से छेड़छाड़ और बिलासपुर में कथित वोट मैनेजमेंट से जुड़े आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
करीब 14.5 लाख से ज्यादा वोटिंग के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनाव प्राधिकरण शिकायतों पर क्या फैसला लेता है और क्या नतीजों पर रोक लगेगी।
