CHHATTISGARH : 1000 करोड़ का दावा, जांच में निकला कितना? CBI अब करेगी बड़ा खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 1000 crore claim, how much did the investigation reveal? CBI will now make a major disclosure.

रायपुर. रायपुर में दिव्यांग पुनर्वास संस्थाओं से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में CBI की जांच पूरी होने की बात सामने आ रही है। अब जल्द आरोप पत्र दाखिल होने की चर्चा है।

मामला समाज कल्याण विभाग के अधीन SRC और PRRC से जुड़ा है। शुरुआत में करीब 1000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोप लगाए गए थे, लेकिन जांच के दौरान दोनों संस्थाओं का 2004 से 2018 के बीच वास्तविक खर्च करीब 35 से 40 करोड़ रुपये होने की बात सामने आने की चर्चा है।

[PERMALINK HERE]

जांच के दौरान करीब 30 अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ और माना स्थित दोनों केंद्रों से दस्तावेज जब्त किए जाने की जानकारी है। जांच का फोकस कर्मचारियों की नियुक्ति, वेतन और राशि के आहरण से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर बताया जा रहा है।

यह मामला हाईकोर्ट के निर्देश के बाद CBI तक पहुंचा था। अब सबकी नजर संभावित आरोप पत्र पर है, क्योंकि उसके बाद ही साफ होगा कि CBI ने किन लोगों को आरोपी माना और कितनी वित्तीय गड़बड़ी को जांच में प्रमाणित पाया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related