CG POLITICS: तीसरे मोर्चे की कवायद तेज, लगभग 50 दलों की संयुक्त बैठक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: Efforts for a Third Front intensify; joint meeting of around 50 parties!

 

 

CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद तेज हो गई है। इस सिलसिले में विभिन्न क्षेत्रीय दलों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक मोर्चों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक तेलीबांधा स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित की गई।

बैठक में तीसरे मोर्चे को एकजुट कर भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में मजबूती से चुनाव मैदान में उतारने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, क्षेत्रीय अस्मिता और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी।

 

बैठक में निम्न पार्टियों/संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए :

 

1. बहुजन समाज पार्टी प्रतिनिधि मंडल जोन प्रभारी खटकर जी. 

2. छत्तीसगढ़िया पार्टी – देवराज साहू

3. छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच – पुरन लाल साहू

4. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी – मिथलेश कुमार

5. भीम आर्मी / आजाद समाज पार्टी – मनोज बंजारे

6. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ – जितेन्द्र बंजारे

 

7. हमर राज पार्टी विनोद नागवंशी

8. बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा – नवनीत चांद. 

9. छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी – विवेक पटेल

सूत्रों के अनुसार, जल्द ही दूसरे चरण की बैठक कर सीट बंटवारे और साझा घोषणापत्र पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सभी ने एक स्वर में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया की चुनाव में पारदर्शिता आवश्यक है जो वर्तमान में संदिग्ध नजर आ रहा है। नियमों व कानून के अनुसार ही प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related