CG FAKE MEDICAL CAMP: फर्जी मेडिकल कैंप से मचा हड़कंप, ₹7.18 लाख का सामान पुलिस ने किया जब्त! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Fake Medical Camp: Uproar over a fake medical camp; police seize goods worth ₹7.18 lakh!

 

CG FAKE MEDICAL CAMP: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के कोरगुड़ा गांव में पंचायत भवन में कथित तौर पर बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने के मामले में NGO से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 7 लाख 18 हजार रुपए का सामान भी जब्त किया गया है।

आरोप है कि हैदराबाद की NGO रेट्रो ह्यूमेनकेयर फाउंडेशन ने ग्रामीणों से 100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस लेकर BP, शुगर, थायराइड समेत कई बीमारियों की जांच की।

कैंप के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया की तस्वीर भी लगाई गई थी। पोस्टर में दावा किया गया था कि जिस इलाज में 8 हजार रुपए से ज्यादा खर्च होते हैं, वह यहां सिर्फ 100 रुपए में होगा।

वहीं संबंधित पंचायत का कहना है कि कैंप लगाने के लिए न कोई आवेदन दिया गया था और न ही पंचायत से अनुमति ली गई थी।

पुलिस अब संस्था से जुड़े दस्तावेज, जब्त किए गए उत्पाद और ग्रामीणों से लिए गए पैसों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि संस्था ने इस तरह के कैंप दूसरी जगहों पर भी लगाए थे या नहीं।

बालोद के CMHO ने कहा है कि कैंप में मरीजों की जांच करने वाले लोगों के पास जरूरी मेडिकल योग्यता और वैध अनुमति थी या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।

पोस्टर पर अपनी तस्वीर लगाए जाने को लेकर पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया का कहना है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस भवन में मशीन से बॉडी चेकअप कराने की बात कही गई थी और उन्होंने उस समय कैंप की अनुमति के बारे में जानकारी ली थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related