UP POLITICS: स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन से मिलाया हाथ! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UP Politics: Swami Prasad Maurya joins hands with the INDIA alliance!

 

UP POLITICS: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा बनने जा रही हैं ।

स्वामी प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर आगे क्या होगा, हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर बाद में वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी का लक्ष्य है, ‘भाजपा हटाओ-देश बचाओ’। लक्ष्य है ‘संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ। ‘

अपनी जनता पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम चाहते हैं राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बने। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी एक विकल्प बनी हुई है, इसीलिए आज इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ने का निर्णय लिया और इस विषय पर चर्चा हुई।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश में करोड़ों नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं, सरकार की गलत नीतियों के कारण सरकारी नौकरियां मिलनी बंद हो गई है।

SC-ST, OBC का आरक्षण निष्प्रभावी कर दिया गया है। देश में गरीबी लगातार बढ़ रही है। यहां तक 140 करोड़ लोगों की आबादी में 80 करोड़ लोगों का जीवन 5-10 किलो गेंहू-चावल पर अटक गई है।

उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है। किसान प्रधान देश होने के बाद भी किसानों को लाभकारी मूल्य का वादा करने के बावजूद उन्हें लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकारी स्कूल लगातार बंद हो रहे हैं। प्रतिवर्ष लगभग दस हजार स्कूल बंद होने की कगार पर हैं। अरबों-खरबों की संपत्ति को उद्योगपतियों के हवाले की जा रही है।

इन तमाम समस्याओं से निपटने के लिए हम उत्तर प्रदेश में जद्दोजहद तो कर ही रहे हैं, लेकिन देश स्तर पर विकल्प कांग्रेस है इसलिए आज INDIA गठबंधन के साथ रहने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...

CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …

CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead... बेमेतरा। जिले के दाढ़ी...