PUNJAB CONGRESS: परगट सिंह को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PUNJAB CONGRESS: Pargat Singh handed the reins of Punjab Congress!

 

 

PUNJAB CONGRESS: पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है।

अमरिंदर राजा वड़िंग के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आज परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

परगट सिंह की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब पिछले कई महीनों से पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। पहले विजय इंदर सिंगला का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहा था।

पार्टी के भीतर सिंगला के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन भी चल रहा था। इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और परगट सिंह के नाम भी चर्चा में थे।

परगट सिंह के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के विभिन्न धड़ों को एकजुट कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देना होगी।

कांग्रेस हाईकमान ने पिछले दिनों पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों से व्यापक फीडबैक भी लिया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...