ASIAN GAMES 2026 : बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक, कुश्ती में भी सोना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ASIAN GAMES 2026 : Hat-trick of gold medals in boxing, gold in wrestling too

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 अक्टूबर का दिन गोल्डन रहा। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने गोल्ड जीतकर भारत को एक ही दिन तीन स्वर्ण दिलाए।

NO CONFIDENCE MOTION : नम्रता सिंह की कुर्सी पर संकट! 7 ने खोला मोर्चा

सबसे पहले लवलीना ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता। इसके बाद परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 से हराया। यह परवीन के लिए खास वापसी भी रही, क्योंकि पिछले एशियन गेम्स का उनका ब्रॉन्ज डोपिंग नियम उल्लंघन के बाद वापस ले लिया गया था।

फिर अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा फाइनल में दक्षिण कोरिया के किम मिनसॉन्ग को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। इसके साथ भारत ने बॉक्सिंग में एक दिन में तीन गोल्ड की हैट्रिक पूरी कर ली।

कुश्ती में भी भारत को बड़ी कामयाबी मिली। सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुडिएव को हराकर गोल्ड जीत लिया।

इन नतीजों के साथ 2 अक्टूबर को भारत के कुल गोल्ड की संख्या 15 पहुंच गई और पदक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर पहुंचा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related